ज्वेलरी दुकान में हाथ साफ करने वाली दो लेडी नटवरलालो को पुलिस ने दबोचा…..आधे घंटे में सराफा बाजार में हुए चोरी का पर्दाफाश, दोनोे महिला आरोपी गिरफ्तार, सामान भी किया बरामद

Estimated read time 1 min read

आधे घंटे में सराफा बाजार में हुए चोरी का पर्दाफाश, दोनोे महिला आरोपी गिरफ्तार, सामान भी किया बरामद

बैकुंठपुर।

बैकुंठपुर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील सरार्फा बाजार इन दिनों एक अजीब सी दहशत में है। यहां एक ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े हुई चोरी ने जहा सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। वही पर कोरिया पुलिस अधिकारियो ने थाना बैकुंठपुर एवं साइबर सेल की विशेष टीम द्वारा उत्कृष्ट एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए सराफा बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी का मात्र आधे घंटे में सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दो महिला नटवरलालो को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी गए आभूषणों भी बरामद कर लिया।

यह सनसनीखेज मामला 28 मई का बताया जा रहा है। जहा शहर के एक ज्वेलर्स दुकान पर दो शातिर महिला ग्राहक बनकर दाखिल हुई। उसने पहले चांदी की पायल दिखाने को कहा और फिर बातों के जाल में फंसाकर ज्वेलरी काउंटर पर रखवा ली। दुकान में मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर इस लेडी चोर ने बड़ी ही सफाई से गहनों को अपने दुपट्टे के पीछे छिपा लिया और बिना कुछ खरीदे रफूचक्कर हो गई। कुद देर बाद दुकानदार के होश उड़ गए। सीसीटीवी खंगाला गया तो महिला की शातिर हरकत और चोरी का सबूत कैमरे में स्पष्ट दिख रहा था।

सवालो के घेरे में रहने वाली पुलिस की तारिफ

हमेसा सवालो के घेरे में रहनी वाली पुलिस की तत्काल कार्यवाई भी इस बार चर्चा में बना हुआ है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार 28 मई को बैकुंठपुर स्थित एक ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची दो महिलाओं द्वारा लगभग 62,000 मूल्य के सोने एवं चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए थे। घटना की सूचना प्राप्त होते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बैकुंठपुर एवं साइबर सेल की संयुक्त विशेष टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे तथा बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर त्वरित जांच करते हुए आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई। पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोनों महिला आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिनके द्वारा चोरी की घटना स्वीकार की गई। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए लगभग 62,000 मूल्य के सोने एवं चांदी के आभूषण पूर्णतः बरामद कर लिए गए।

बैकुंठपुर के नामी क्षेत्र की हैं दोनो महिला

बैकुंठपुर के नामी क्षेत्र की रहने वाली दोनो महिला बताई जा रही हैं। पकडी गई दोनो महिलाओ में खुशबू सोनवानी, उम्र 19 वर्ष, सुनीता सोनवानी, उम्र 35 वर्ष, दोनों निवासी बैकुंठपुर के केनापारा की बताई जा रही हैं। आरोपियों के विरुद्ध थाना बैकुंठपुर में अपराध की धारा 305(अ), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। कोरिया पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता एवं पेशेवर कार्यशैली के परिणामस्वरूप चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा कर 100 प्रतिशत माल बरामद किया गया, जिससे व्यापारियों एवं आम नागरिकों में सुरक्षा एवं पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours