बादलों छटने से किसानों ने राहत की सांस

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

मौसम खुल जाने तथा आसमान से बादलों का डेरा हट जाने से अब अंचल के किसान भी राहत महसूस कर रहे हैं तो वहीं ठंड हवाएं चलनी भी बंद हो गई है। जिससे ठंड से भी कुछ राहत मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु तथा पड्डुचेरी क्षेत्रों में तूफान  का असर पूरे देशभर में पड़ा था। तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहे। ठंड हवाओं के चलने से अंचल का तापमान कम हो गया था। सुबह व रात में ठंड पड़ने लगी थी। आसमान में बादलों का डेरा होने तथा कुछ क्षेत्रों में बारिश होने से किसानों की भी परेशानियां बढ़ गई थी लेकिन शनिवार को आसमान पूरी तरह से साफ हो जाने तथा ठंड हवाओं के नहीं चलने से जहां किसानों को राहत मिली है। रविवार को दिनभर आसमान पूरी तरह से साफ रहा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours