तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
लखनपुर विकासखंड में इकलौता निजीअथर्व हॉस्पिटल को कोविड-19 की वैक्सीन टीकाकरण के लिए मिली अनुमति जिसमें अथर्व हॉस्पिटल के द्वारा भारत सरकार के द्वारा 1 मार्च से वृद्ध जनों को कोविड-19 टीकाकरण किया जा रहा है इसी क्रम में शासन के द्वारा शासकीय अस्पतालों के अलावा निजी हॉस्पिटलों को भी कोविड-19 की टीकाकरण के दिए जाने की बात कही गई थी उसी के अनुरूप लोगों को निजी अस्पताल में ₹250 रुपए देकर कोविड-19 का वैक्सीन का टीका लगवाई जा सकती है वहीं क्षेत्र में निजी हॉस्पिटल अथर्व को कोविड-19 की वैक्सीन लगाने की अनुमति दिए जाने से लोगों खुशी जाहिर की जा रही है ।
वही शासकीय हॉस्पिटलों में कोविड-19 का वैक्सीन निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है।
बयान-निजी हॉस्पिटल अथर्व के संचालक डॉ आरबी पांडे ने बताया कि हमारे हॉस्पिटल में कोविड-19 की वैक्सीन लगाने की अनुमति शासन के द्वारा दी गई है तथा उसके तथा शासन के सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है हमारे यहां प्रतिदिन सुबह 8:00 से शाम 5:00 के मध्य कोविड-19 का वैक्सीन लगाया जा रहा है।
as

+ There are no comments
Add yours