लाकडाउन के दौरान झिलमिली थाना के द्वारा बालिका को सकुशल बरामद कर सौंपा परिजनों को….. काम की तलाश में निकली थी घर से

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

जिले की पुलिस कोरोना संक्रमण से लोगों को सुरक्षित रखने के साथ ही अपने कर्तव्यों का तत्परता के साथ निष्ठापूर्वक निर्वहन में लगी हुई है। संक्रमण से सुरक्षा के लिए लगाए गए लाकडाउन के बीच थाना झिलमिली की पुलिस ने 1 नाबालिक अपहृत बालिका को सूझबूझ व मजबूत सूचना तंत्र के जरिए खोज निकाला और उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
दिनांक 17.02.2021 को थाना झिलमिली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 02 फरवरी को इसकी नाबालिक पुत्री घर से बिना बताये कहीं चली गई है खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिली, किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 18/21 धारा 363 भादवि का मामला पंजीबद्व किया गया। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा ने थाना प्रभारी को अपहृत बालिका की पतासाजी जल्द करते हुए दस्तयाब करने के निर्देश दिए।
एसडीओपी ओड़गी प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में थाना झिलमिली की पुलिस टीम ने बालिका के परिजनों, आसपड़ोस के लोगों से पूछताछ कर सक्रिय मुखबीर तैनात किया साथ ही नई तकनीक की मदद भी ली। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर 3 मई को बालिका को ग्राम बरियों, चौकी बरियों, थाना राजपुर से दस्तयाब कर वापस थाना लाई। पूछताछ पर बालिका ने बताया कि काम की तलाश में बरियों जा पहुंची थी जिसे विधिक कार्यवाही उपरांत उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी झिलमिली चित्ररेखा साहू, प्रधान आरक्षक हेमंत सोनवानी, हितेश्वर राजवाड़े, आरक्षक निलेश जायसवाल, विश्वजीत सिंह, कमलेश मानिकपुरी, रामा कुमार, नोबिन लकड़ा, चंद्रदेव मरावी व महिला आरक्षक प्रफुल्ला मिंज सक्रिय रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours