Baikunthpur @ Tahkikat News
कोरिया जिले के जिला नगर सेनानी विभाग में पदस्थ एसआई का शव 4 दिनो के तालाश के बाद पुलिस को प्राप्त हो गया। मामले में 3 लोगो को षुक्रवार की सुबह गिरफतार किया गया जबकि 1 फरार बताया जा रहा है। मामले की हत्या का शक जताया जा रहा है। किन्तु पुलिस बाद में मामले की खुलासे की बात कह रही है। बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। एसआई की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिजनों ने बैकुंठपुर सीटी कोतवाली में उसके परिजनों ने दर्ज कराई थी।
इस दौरान शक के आधार पर हिरासत में लिए गए युवकों के द्धारा हत्या की बात स्वीकारने की बाते सामने आ रही है। इसके बाद पुलिस ने नगर सेना विभाग में ही पदस्थ महिला कर्मचारी के देवर समेत 3 युवकों को हिरासत में ले लिया है, जबकि चौथे की तलाश जारी है।
बैकुंठपुर के मिशन कॉलोनी निवासी मृतक एसआई दीपेंद्र सिंह पिता स्व. बीपी सिंह विभाग के ही ग्राम सोंस में पदस्थ महिला कर्मचारी के घर पर 24 अक्टूबर की रात था। इसके बाद से ही वह नापता बताया जा रहा था जबकि 25 अक्टूबर को दीपेंद्र सिंह के छोटे भाई शैलेंद्र सिंह ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी।
मिल रही जानकारी की माने तो पुलिस को आज दोपहर 3 बजे मृतक का शव गेज नदी से प्राप्त करने में सफलता मिली। जिसके बाद पुलिस के द्धारा शव का पंचनामा कर उसे जिला अस्पताल पीएम के लिए भेजा गया।
वही पर पुलिस चौथे आरोपी की तलाश कर रही पुलिस, तो महिला नगर सेना विभाग में ही पदस्त बताई जा रही है । बताया जा रहा है कि मृतक को 24 अक्टूबर की रात महिला कर्मचारी के घर के बाहर से महिला के देवर व उसके 3 दोस्तों ने उठा लिया था। इसकी बाद उसकी हत्या कर शव बिहीडांड के गेज नदी के खोह में गाड़ दिया था। फिलहाल आरोपियों के नामो का खुलासे से पुलिास परहेज कर रही है।
as



+ There are no comments
Add yours