Baikunthpur @ Tahkikat News
सोनहत से कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर आ रही जायसवाल बस क्रमांक सीजी 25एफ 2652 सोनहत थाना अंतर्गत कटगोडी शिवघाट के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई है। हादसा शुक्रवार सुबह तकरीबन 8.15 बजे का बताया जा रहा है। मिली जानकारी में बताया गया है कि बस में लगभग 40 यात्री सवार थे जिसमें अनियंत्रित होकर बस पर जाने के कारण 12 दर्जन यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल बैकुन्ठपुर को भेजा गया है। जहां पर सभी घायलो का ईलाज चल रहा है।
तेज रफ्तार बनी हादसा का कारण
बताया जा रहा है कि कटगोडी घाट के समीप खतरनाक मोड होने के कारण तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस अन्यिंत्रित होकर खाई में जाता देख वाहन चालक ने ब्रेक लगा दिया जिससे बस पलट गई। इसके बाद चीख पुकार का जो मंजर देखा गया वह सामने है।
राजनिति संरक्षण लील रहा जिन्दगीयॉ
जानकारों का कहना है कि जिला मुख्यालय बैकुंठपुर सहित जिले भर में अनफीट बसों की भरमार है यदि परिवहन विभाग के द्वारा बसों की फिटनेस एवं उनके लाइसेंस सहित अन्य कागजातों को खंगाला जाए तो 40 से 50 फिसद बसें बंद हो जाएंगे । किन्तु राजनीतिक पकड़ के वजह से इस तरीके के अनफिट बसें यात्रियों के लिए मौत का सबब बन रही है जिस पर विभाग के द्वारा बेहद सख्त कार्रवाई की जरूरत है ।
ये हैं घायलो की सूची
घायलों के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छबीलाल पिता तेजबली उम्र 43 वर्ष निवासी कटगोडी, श्याम बाई पति जीवन उम्र 45 वर्ष निवासी कटगोेड़ी, अनीता पति डेविड सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी भैंसवार, हरिशंकर पिता मोतीलाल उम्र 21 वर्ष निवासी घूघरा, विजय पिता तेजीलाल साहू उम्र 19 वर्ष निवासी कटगोडी, मनवासो पति गुप्ता सारथी उम्र 55 वर्ष निवासी कटगोडी, सुपरवाइजर पिता धन्नू राम सारथी उम्र 42 वर्ष निवासी घुघरा, तारावती पिता छविलाल उम्र 34 वर्ष निवासी कटगोडी के अतिरिक्त सुमन, रामवती एवं पार्वती नाम की महिला घायल बताई जा रही है।
ईलाज में कोताही का आरोप
बैकुन्ठपुर के जिला अस्पताल में घायलो का ईलाज चल रहा है किन्तु मरिजो के परिजनो की माने तो ईलाज में डाक्टरो की लापरवाही के कारण मरिजो को दर्द से तडपना पड रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती गंभीर मरिज सुपरवाईजर जो कि प्रतिदिन की तरह कटगोडी से बस पकडकर बैकुन्ठपुर के भटटीपारा पानी टंकी में काम करने के लिए निकला था। कि इसी दौरान हादसा हो गया। जबकि उसके परिजनो ने बताया अस्पताल में भी उसे सही ईलाज नही मिल रहा है। उसकी छाती में बहुत दर्द बताया जा रहा है।
as








+ There are no comments
Add yours