एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे को मिल सकती है नोटिस !
Baikunthpur @ Tahkikat News
करोना काल से बंद ट्रेनो के पुनः परिचालन हेतु नागपुर हाल्ट स्टेशन के नजदीक बंद हो चुके फाटक के समीप रेल रोको आंदोलन करने पर मनेंद्रगढ़ विधायक के समर्थकों पर रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले के सम्बन्ध में मिले नोटिस से नाराज विधायक अपने दर्जनों समर्थकों के साथ रेलवे सुरक्षा बल स्टेशन में पहुँच कर अपना रोष प्रकट किया। जानकारी के अनुसार बीते दिनों हुए रेल रोको आंदोलन पर स्थानीय रेलवे पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर सम्बंधितो को अपना बयान दर्ज कराने हेतु नोटिस भेजा गया है।
विधायक को नहीं मिला नोटिस
मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल के नेतृत्व में रेल रोको आंदोलन किया गया था। परंतु अभी तक विधायक विनय जायसवाल को किसी भी प्रकार का नोटिस नहीं मिला है।
एन एस यू आई प्रदेश अध्यक्ष को मिल सकता है नोटिस
पत्रकारों के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के सम्बन्ध में सवाल पूछने पर रेलवे पुलिस थाना में पदस्थ निरीक्षक ने बताया कि हां हो सकता है। उनके द्वारा की गयी विडियो ग्राफी में सब की पहचान कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर नोटिस जारी की जाएगी ।
वर्जन…..
सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया था। किसी भी प्रकार से ट्रेन को रोका नहीं गया फिर भी अगर केंद्र में बैठी सरकार उनकी मांगो को नहीं मानती है तो फिर से आंदोलन किया जाएगा ।
विनय जायसवाल – विधायक मनेन्द्रगढ
रेल रोको आंदोलन में विधायक सामूहिक बयान दर्ज करवाना चाहते थे। परंतु नियमता यह सम्भव नहीं है। विधायक एवं अन्य लोगों को नोटिस जारी नहीं किया गया है। शीघ्र ही नोटिस जारी किया जाएगा ।
सुनिता मिंज – निरीक्षक – रेलवे सुरक्षा बल मनेंद्रगढ़


+ There are no comments
Add yours