Baikunthpur @ Tahkikat News
राज्य सरकार द्वारा नवीन जिले के नोटिफिकेशन में एमसीबी के साथ सम्पूर्ण खड़गवां विकासखंड को शामिल किए जाने के निर्णय को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। निर्णय को जनभावनाओं का अनादर कहा जा रहा है। खड़गवां की ग्रामसभाओं ने अपने भौगोलिक एवं सांस्कृतिक प्रमाणों को प्रस्तुत कर प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजकर कोरिया जिले में ही सामिल करने की मांग रखी थी। इस सबंध में कां्रगेस ने तो अपने मुख्यमंत्री के खिलाफ कुद भी बोलने से कन्नी काटते नजर आ रही है। वही पर भाजपा युवा नेता व जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने बयान जारी कर जिला पांचवी अनुसूची में शामिल है। इस आधार पर भी नीतियों का स्पष्ट उल्लंघन किया गया है। कोरिया के जनप्रतिनिधियों को स्वयं मुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किया था कि कोरिया जिले के साथ अन्याय नहीं होगा। इसके बावजूद जिले का गलत विभाजन किया जाना सिर्फ राजनैतिक षणयंत्र है और कुछ नहीं। इस निर्णय से जिले की अधिकांश जनता दुखी है और इस पर रोक लगाना चाहती है।
न्यायालय जाएंगे
जिले के सभी वरिष्ठजन से बातचीत चल रही है। जिला बनाने में सरकार ने गम्भीर त्रुटियां की हैं। जिला स्तर पर दावा आपत्ति करने के साथ ही न्यायालय में इस प्रकरण को लेकर जाएंगे। मैंने पहले भी कहा था कि इस मामले में हमें न्यायालय से ही न्याय मिलेगा।
as

+ There are no comments
Add yours