Baikunthpur @ Tahkikat News
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राजीव भवन बैकुंठपुर में कोरिया जिले के समस्त ब्लाक अध्यक्ष, संगठन प्रभारी समस्त ब्लाक, बूथ प्रबंधन प्रभारी, विधानसभा प्रभारी की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष नजीर अजहर के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई । जिसमे समस्त ब्लाकों में बूथ प्रबंधन की प्रगति,सदस्यता अभियान एवं 14 से 29 नवंबर तक सभी ब्लाकों में मंहगाई के खिलाफ पदयात्रा के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाए जाने, केंद्र सरकार की नाकामी एवं राज्य सरकार की उपलब्धि का प्रचार प्रसार करने की र्चचा एवं संभावित नगरीय निकाय चुनाव पर भी विचार विमर्ष किया गया।
वही पर दूसरी ओर अंदरुनी खबरे आ रही हैं कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ पार्टी में मनमुटाव पर प्रदेष की सख्ती का संदेश भी दिया गया। एक ओर जहा प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने साफ कह दिया है कि विधानसभा में पार्टी से पंगा लेने वाले विधायकों का टिकट काटा गया था।
सत्ता संगठन की अलग अलग राहे
कोरिया जिले में जिले के तीनो विधायक और संगठन की झप्पीया किसी से छिपी नही है। प्रदेष संगठन ने साफ कह दिया है कि विधायक और जिला संगठन के बीच सामंजस्य की कमी रही है जबकि पिछले दिनो कोरिया जिला तोडो अभियान में किसने क्या किया हे यह बात सर्व विदित है।
2023 में जनता की विरोध अभी षुरु
जिले में संगठन पर सत्ता जिस प्रकार से भारी दिख रहा है उसे देखते हुए प्रदेष संगठन ने सत्ता और संगठन में तालमेल बिठाकर चलें। 2023 में होने वाले चुनाव में भी कांग्रेस की ही सरकार बनने का घोषण करने वाले पुनिया जी को ष्षायद जिलो की स्थिति ज्ञात नही है जहा पर सत्तर ो 15 वषो्र से दूर रहने की हर कसर ढाई साल में कैसे पूरी की गई है यह किसी से छुपी नही है। कां्रगेसीयो के द्धारा सरकारी जमीनो से जिस प्रकार से कब्जा किया जा रहा है वह भी सत्ता वापसी को रोडा बनने जा रही है।
समय सीमा पर काम नही
रायपुर संगठन के प्रदेष के आला सदस्यो की माने तो जिलो में सदस्यता अभियान, संगठन की मजबूती व बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर जोर दिया गया। प्रदेष प्रभारी इस बात से जिलो के संगठ से नाराज बताये जा रहे हैं कि एक नवंबर से सभी जिलो में बूथ कमेटी बन जानी थी, लेकिन जिलों के प्रभारी मंत्रियों व जिलाध्यक्षो की इस पर रुचि नहीं दिखाई। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के द्धारा मंहगाई के खिलाफ चलाए जा रहे जन जागरण अभियान और पदयात्रा में सभी को जुटने और धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्था के लिए निगरानी समिति बनाने के निर्देष दिये जा चुके हैं जिसे भी अब तक पूरा नही किया गया है।
इन पांच एजेंडों पर हो चुकी है मंत्रणा
गत दिवस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को बुलाया गया था। इस दौरान बैठक में बूथ कमेटी के गठन की समीक्षा, सदस्यता अभियान, सदस्यता बुक का वितरण, संगठन में सक्रियता और 14 से 29 नवंबर तक ब्लाक स्तरीय पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कई जिलों में कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के लिए जमीन ही फाइनल नहीं हुआ है। जिला संगठन इसे जल्द से जल्द पूरा करें। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि अब ब्लाक स्तर पर भी कांग्रेस का कार्यालय बनेगा।
as

+ There are no comments
Add yours