Baikunthpur @ Tahkikat News
भूपेश शासन की राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के प्रारंभ होने पर भूमिहीन मजदूरों और पौनी पसारी व्यवस्था से जुडे़ लोगों में बेहद उत्साह है। राज्य शासन ने योजना के माध्यम से ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों के बेहतर भविष्य के लिए आर्थिक मदद का हाथ बढ़ाया है। योजना के तहत पात्र हितग्राही परिवार को सालाना 6 हजार रूपये का आर्थिक अनुदान प्राप्त होगी।
जिले में राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के तहत अब तक 5 हज़ार 113 आवेदन जमा किये गए हैं। जिनमे बैकुंठपुर से 1 हज़ार 129, सोनहत से 467, खड़गवां से 755, मनेन्द्रगढ़ से 1409 और भरतपुर से 1 हज़ार 353 आवेदन पंचायतों में जमा किये गए हैं।
ग्राम पंचायत स्तर पर राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के लिए पंजीयन 01 सितम्बर से शुरू हो गया है। मजदूर परिवार के मुखिया योजना का लाभ लेने के लिए 30 नवम्बर तक पंजीयन करा सकते है। पंजीकृत भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारो को 06 हजार रूपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। इस योजना में भूमिहीन कृषि मजदूर के अलावा चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, घोबी, पुरोहित जैसे-पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े परिवार के अलावा वनोपज संग्राहक परिवार भी लाभान्वित होंगे।
as

+ There are no comments
Add yours