जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत 20 दिसंबर को पार्षद पद के लिए निर्वाचन हुआ था। अभ्यर्थियों को उनके नामांकन की तिथि से परिणाम की घोषणा उपरांत जुलुस निकालने तक व्यय लेखा तीन भाग में प्रस्तुत करना अनिवार्य है। जिसमें प्रथम लेखा 08 से 10 दिसंबर तक, द्वितीय लेखा 14 से 17 दिसंबर तक प्राप्त कर लिया गया है। बैकुन्ठपुर और षिवपुर चरचा में 125 पार्षद अभ्यर्थियों में कुछ अभ्यर्थियों द्वारा अंतिम व्यय लेखा प्रस्तुत कर लिया गया है। इनमें से अधिकांष अभ्यर्थियों के द्वारा अंतिम व्यय लेखा प्रस्तुत किया जाना शेष है। इन्हें अगले दो दिनो के अन्दर अंतिम व्यय लेखा प्रस्तुत करने का समय दिया गया है।
बताया जा रहा है कि अंतिम व्यय लेखा जमा करते समय व्यय लेखा के प्रपत्र क में व्यय का पूरा हिसाब लिखकर प्रपत्र ख में संपूर्ण व्यय का विवरण तैयार कर मूल बिल के साथ नोटरी द्वारा अभिप्रमाणित शपथ पत्र जमा कर लेखा जमा की पावती व्यय संपरीक्षक से प्राप्त करना होगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समयावधि तक अंतिम व्यय लेखा प्रस्तुत करने कहा गया है। जिससे नियमानुसार लगने वाली फाइन से बचा जा सके।
as

+ There are no comments
Add yours