गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 को आयोजन स्थल रामानुज उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर के मिनी स्टेडियम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत द्वारा प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। 9ः02 मिनट पर गार्ड ऑफ ऑनर एवं 9ः05 मिनट पर मुख्य अतिथि का उदबोधन होगा। 9ः20 मिनट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। 9ः50 को कोरोना योद्धाओं का सम्मान के पश्चात 10 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।
शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने सौंपे दायित्व
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने 26 जनवरी 2022 को आदर्श रामानुज उ.मा.वि. बैकुंठपुर के मिनी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन के अवसर पर आवश्यक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के सम्बन्ध में कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को दायित्व सौंपे है। जिसमें अनुविभागीय दण्डाधिकारी बैकुंठपुर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बैकुंठपुर मनहरण सिंह राठिया को समारोह स्थल पर विशिष्ठ अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक व्यवस्था, अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सोनहत अमित कुमार सिन्हा को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत के जिला कोरिया आगमन एवं प्रस्थान के दौरान हेलीपेड स्थल सलका बैकुण्ठपुर की व्यवस्था, अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट खड़गवां बी.एस. मरकाम को विश्राम गृह (लोक निर्माण विभाग) बैकुंठपुर की व्यवस्था, अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट चिरमिरी तुलसीदास मरकाम को डॉ महंत के जिले के स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने के दौरान स्थलों की व्यवस्था, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट पटना भीष्म कुमार पटेल को समस्त मीडियाकर्मी एवं पत्रकारों के बैठक की व्यवस्था, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बैकुंठपुर नीलिमा लकड़ा को समारोह स्थल पर आगन्तुक महिला वर्ग के बैठक व्यवस्था से संबंधित दायित्व सौंपे गए है।वहीं अपर जिला मजिस्ट्रेट बैकुंठपुर सुखनाथ अहिरवार समस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी रहेंगे।
12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्टर ने अधिकारियों दिलाया शपथ
आज 12वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले के समस्त कार्यालयों में मतदान की शपथ दिलायी गई। मंथन सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा ने समस्त अधिकारियों को लोकतंत्र की रक्षा और स्वतंत्र, निष्पक्ष मतदान के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए शपथ दिलायी। साथ ही जिले के शासकीय कार्यालयों में भी सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान की शपथ ली। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली गई।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता है। राज्य स्तरीय 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को प्रातः 11.00 बजे से गूगल मीट के माध्यम से समस्त जिलों की सहभागिता से किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मस जैसे कि फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब इत्यादि पर आम नागरिक, मतदाताओं, दर्शकों, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं हेतु भी किया गया।
as

+ There are no comments
Add yours