सुबह और शाम को ठंड, दोपहर मे तेज धूप से लोग परेशान……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव में उतार चढाव देखने को मिल रहा है। दिन में जहां सूर्य की तपिश तेज हो जाती है तो वही दिन ढलने के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आनी शुरू हो जाती है। तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है।

बीते दो दिनों से तापमान में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां सुबह के समय तेज ठंड का एहसास होता है, दोपहर के 12 बजते-बजते तापमान में वृद्धि होकर 29 तक पुहॅच जा रहा है। जबकि शाम होते-होते तापमान में फिर से गिरावट आने लगती हैं। और तापमान 9 डिग्री तक पहुॅच जा रहा है।

सोमवार शाम सात बजे न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। रात होते-होते तापमान में और गिरावट आने लगती है। सप्ताह भर पहले गर्मी का एहसास होने के बाद जिन लोगों ने गर्म कपड़ों को पहनना छोड़ दिया था, वे अब सुबह और शाम के समय गर्म कपड़े पहन कर आते-जाते हुए देखे जा सकते हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा असर कर रहा है।

इसके चलते सर्दी-जुकाम के मरीज भी दिखाई दे रहे हैं। शहरी के बाहरी व शहरी सीमा से लगे गांव में लोग अलाव ताप रहे हैं। मौसम विज्ञान विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोम के प्रभाव से अरब सागर में नमीयुक्त और बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त दक्षिणी हवा आ रही है। इसके चलते तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में कुछ दिनों तक और गिरावट आने की संभावना है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours