खुदरा बाजार में इन दिनों सब्जियों के दाम आसमान पर पहुॅच गये हैं। करेला और भिंडी 160 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। टमाटर को छोड़कर अन्य सब्जियों के दाम भी 40 रुपये प्रति किलो से अधिक है। सब्जियों के दाम बढ़ने के पीछे वजह पिछले दिनों मौसम में आए बदलाव को बताया जा रहा है। लोकल बाड़ियों में भी सब्जी की आवक कम हो रही है।
जनवरी महीने में मौसम खराब होने के साथ ही दो दिन तक लगातार बारिश हुई। आसमान पर पांच दिनों तक बादल छाया रहा। बेमौसम बारिश और आसमान पर निरंतर छाए बादलों की वजह से सब्जी की अधिकांश फसल खराब हो गई। जिसका असर उत्पादन पर भी देखने को मिला है।
बारिश होने और बादल छाए रहने के कारण सब्जी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था। सब्जी फसलों में कीड़ो का प्रकोप लग गया था। टमाटर, लौकी, करेला,भिंडी, बरबट्टी, केला सहित अन्य सब्जी फसलों का उत्पादन करीब 50 से 55 फीसद तक प्रभावित हो गया। भारी नुकसान के चलते लोकल बाड़ियों में इन दिनों सब्जी की आवक कम हो गई है। जिसका असर इसकी कीमतों पर देखने को मिल रहा है।
फुटकर बाजार में महीने भर पहले 60 रुपये प्रति किलो की दर से बिकने वाला करेला इन दिनों 160 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक रहा है। भिंडी 160 रुपये प्रतिकिलो,सेमी 40 और प्याज भाजी 50 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक रहा है। गोभी 50 रुपये प्रतिकिलो और धनिया की कीमत 70 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गई है।
पथलगॉव से आ रहा है टमाटर
खराब मौसम की वजह से सर्वाधिक नुकसान टमाटर की फसल को हुआ था। निरंतर बादल छाए रहने की वजह से टमाटर प्री मेच्योर हो गया जिसका असर इसके उत्पादन पर पड़ा। मौसम खुलने के बाद टमाटर चिह्लर बाजार में पांच से 15 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा था। वर्तमान में इसकी कीमत 20 से 25 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गई है।
df

+ There are no comments
Add yours