जनप्रतिनिधियो से समर्पण निधि इक्टठा करने 20 से दिन दिवसीय विशेष अभियान………

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

भाजपा द्वारा प्रतिवर्ष भाजपा कार्यकर्ताओं से आजीवन सहयोग निधि ली जाती है। इस वर्ष भी आजीवन सहयोग निधि का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। इसे समर्पण निधि का नाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इसके तहत भाजपा के सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद अपने एक महीने का मानदेय समर्पण निधि में देंगे। उक्त निधि में एकत्रित होने वाली राशि में से 50 फीसद राशि भाजपा मंडलों को दी जाएगी। पार्टी ने यह व्यवस्था पहली बार बनाई है।

जिसके मुताबिक भाजपा के सांसद, विधायक, महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षद एवं अन्य पदों पर निर्वाचित जनप्रतिनिधि अपने एक महीने का मानदेय आजीवन सहयोग निधि में देंगे। इसी तरह पूर्व सांसदों व पूर्व विधायकों को अपने एक महीने की पेंशन राशि पार्टी फंड में देनी होगी। इसके अलावा पार्टी के बड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भी आजीवन सहयोग निधि में अपना योगदान देना है।

3 दिवसीय चलेगा अभियान

इस सबंध में जानकारी देते हुए कोरिया भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने बताया कि राशी कक्टठा करने के लिए जिले में 20, 21 व 22 को बूथ सतर पर अभियान चलाया जायेगा। जिसमें जिले के सभी बडे नेता जिसमें पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले एवं खुद वे भी मौजूद रहेंगे। इससे पूर्व 6 फरवरी को जिला स्तरीय बैइक किया गया था एवं 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पार्टी फंड में इक्टठा किया गया था।

मंडलों को दी जाएगी 50 फीसद राशि

पहले आजीवन सहयोग निधि की एकत्रित राशि प्रदेश व जिला भाजपा के कोटे में चली जाती थी। लेकिन इस बार पार्टी ने एकत्रित की गई राशि में से 50 फीसद राशि भाजपा मंडलों को दिए जाने का निर्णय लिया है। 25 फीसद राशि जिला भाजपा और 25 फीसद राशि प्रदेश भाजपा के कोष में दी जाएगी।

मंडलों में भी प्रभारी की नियुक्ति

आजीवन सहयोग निधि की राशि जुटाने जिला व मंडल स्तर पर अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोरिया जिले भाजपा में 16 मंडल है। प्रत्येक मंडल के लिए भाजपा के अलग-अलग नेताओं को प्रभारी व सह प्रभारी बनाया गया है। इनके माध्यम से आजीवन सहयोग निधि की राशि जुटाई जा रही है। आम नागरिक भी इसमें अपना योगदान कर सकते हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours