तापमान में उछाल, ठंड गायब वायरल फिर हुआ एक्टिव……..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जिले भर में अब तेज गर्मी के मौसम आने का अहसास होने लगा है। यहां धूप तेज होने के कारण लोगों को चुभने लगा है। वहीं बसंत पंचमी के बाद से पतझड़ का मौसम भी अपने पूरे शबाब पर है। ऋतु परिवर्तन की आहट के साथ गर्मी का तेवर भी लोगों को महसूस हो रहा है।

ऐसे तो इस वर्ष अच्छी बारिश के बाद लोगों के मन मे था कि ठंडी भी अच्छी पड़ेगी लेकिन ठंड तो ज्यादा नहीं पड़ी। इसी के साथ गर्मी ज्यादा पड़ने का अहसास हो गया था जो अब देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर पतझड़ का मौसम पूरे शबाब पर है वहीं दूसरी ओर बदलते मौसम की आहट के साथ लोगों को सूरज की तेज तपन का सामना करना पड़ रहा है।

अचानक ऋतु परिवर्तन से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है और सर्दी खांसी सहित मौसमी बीमारियों के मरीजों की बढ़ोतरी देखी जा सकती है क्योंकि मौसम के संधि काल में सावधान रहने जिसमें खास करके छोटे बच्चों व बुजुर्गों को सावधान रहने हमारे पूर्वज पहले से ही हिदायत देते आए हैं। डाक्टरों ने बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखने की सलाह दी है।

ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत- डॉ. जायसवाल

जिले के स्वास्थ्य सलाहकार ने बताया कि मौसम तेजी से बदल रहा है और ऐसे मौसम में सर्दी खांसी की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही इस वर्ष कोरोना महामारी का प्रभाव भी है तो लोगों को ज्यादा सावधानी से रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि हालांकि अभी ऐसे मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी नही हुई है पर कोरोना को देखते हुए मास्क और सैनिटाइजर को प्रयोग करते रहने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि पहले मार्च के अंत तक हल्के ठंड का अहसास लोगों को हुआ करता था पर पिछले कुछ दशक से लगातार पर्यावरण प्रदूषण व बदलते मौसम के कारण मार्च से ही लोगों को तेज गर्मी के मौसम का अहसास होने लगा है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours