मिडिया में लगातार आलोचना के बाद कोल तस्करो के चटटे बटटो पर छोटी-मोटी कार्यवाई कर पुलिस अपनी पीठ थपथपाते नजर आ रही है। चरचा थाना के बगले से निकलते कोल तस्करो के कोयलो के वाहनो पर कार्यवाई नही होने के बाद जिले के पटना थाना के सारथपारा, चम्पाझर थाना पटना में अवैध कोयला तस्करी की कोशिश पिकप में कोयले से लोड वाहन को पकड़ा गया। वहां के चालक से पूछताछ में उसने अपना नाम विनोद कुमार पिता सहदेव राम अगरिया उम्र 30 वर्ष थाना पटना बताया। जिसके पास से पिकप में लोड 01 टन कोयला एवं साथ ही पिकप गाड़ी को जप्त कर उक्त आरोपी के विरुद्ध ब्तच्ब् की धारा 41(1)(4) एवं धारा 379 के तहत वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है।
पेट्रोलिंग और पतासाजी दौरान थाना पटना के ग्राम टेंगनी में तस्करी करने के लिए खेत के पास 01 टन कोयला लावारिस हालत में पड़े होने की सूचना भी प्राप्त हुई। उक्त सूचना के आधार पर कोरिया पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहां लावारिस हालत में पड़ा कोयला जिसका वजन करीब 01 टन (100 किलो) रहा। पुलिस की टीम द्वारा उक्त लावारिस हालत में रखे कोयले को धारा 102 सीआरपीसी के तहत स्वतंत्र गवाहों के समक्ष कार्यवाही कर घटना स्थल से बरामद किया गया है एवं कोयला तस्करों की निरंतर पतासाजी की जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी माह मार्च में इसी प्रकार दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 87 बोरियो में कोरिया पुलिस द्वारा लावारिस कोयला बरामद किया गया था। इसके अतिरिक्त कोयला तस्करी के 03 प्रकरणों में 04 आरोपियों के को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है।

+ There are no comments
Add yours