हालत यह हैं कि लोगो के लिए खडी बसो के बीच से गुजरना मुसिबत
कोरिया जिला मुख्यालय का नवीन प्रतिक्षा बस स्टैंड इन दिनों प्रशासन की अनदेखी और निजी वाहन स्वामियों की मनमानी का शिकार हो गया है। परिसर में अवैध रूप से र्दजनो बसो को कुद इस तरह खडा किया जाता है कि लोगो के लिए आने-जाने तक की जगह नहीं छोडी जाती है। इससे बस यात्री सहित स्थानिय दुकानदार और ग्राहक परेशान होते हैं। वहीं जिम्मेदार व्यवस्थाएं बेहतर करने के बजाए बेतुके जवाब देकर जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहे हैं। करीब 15 साल पूर्व नया बस स्टैंड बनाया गया था। यह बस स्टैंड तत्कालीन नपा प्रशासन के अधिकारियों की लापरवाही से व्यवस्थित नहीं बन सका। बस स्टैंड में अवैध वाहन खड़े होने के अलावा लोगों के लिए अन्य मूलभूत सुविधाएं भी नपा प्रशासन मुहैया नहीं करा पाया है। इस कारण यहां विभिन्न शहरों, कस्बों व गांवों के लिए आने-जाने वाले यात्रियों को बेहद परेशानी उठाना पड़ती है। बावजूद इसके लोगो को स्थाई तौर पर खडे बसो के कारण आवाजाही में परेशानी का सामना करना पडता है। फिर भी लोगो की परेशानी बस मालिको समेत प्रशासन को दिखाई नही दे रही है।


+ There are no comments
Add yours