बीजेपी मंडल व बूथ अध्यक्षो को तकनीक फ्रेंडली लीडरशिप दिखाना होगा……60 माइनस को मिलेगी भाजपा संगठन की कमान…..दिसम्बर तक किया जाना है घोषणा

Estimated read time 1 min read

60 माइनस को मिलेगी भाजपा संगठन की कमान…..दिसम्बर तक किया जाना है घोषणा

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले में बीजेपी मंडल अध्यक्षो के नामो तय हो गया ..अब एक सप्ताह के भीतर यानी दिसंबर अंत तक जिलाध्यक्ष के चुनाव होगा। इससे पूर्व पार्टी द्धारा तय सीमा के आसपास ही पहले पखवाडे़ में एक से 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव होना था जिसमें 6 दिनो के देरी के बाद अब 30 दिसंबर तक जिला अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी।

गौरतलब हो कि बीते महिने दिल्ली में हुई बीजेपी संगठन चुनाव की बैठक में इनके चयन का क्राइटेरिया तय हो गया है। मंडल अध्यक्षों की उम्र 45 साल से कम होगी। वहीं, जिलाध्यक्षों के मामले में भी आयु-सीमा तय की गई है। 60 साल से कम उम्र के नेता जिला अध्यक्ष बनेगा।

टेक्नीक फ्रेंडली स्ट्रक्चर बनाने की कवायद बीजेपी ने पूरे देश के पूरे संगठन को डिजिटलाइज किया है। बूथ समितियों से लेकर मंडल, जिला, संभाग और प्रदेश स्तर तक पूरा सिस्टम डिजिटल है। पार्टी की हर गतिविधि और कार्यक्रम संगठन ऐप के जरिए जनरेट होते हैं। प्रवास से लेकर बैठकों, दौरों और अन्य की जानकारी भी संगठन ऐप पर ही दर्ज करनी होती हैं। संगठन में बढ़ते आईटी के उपयोग को देखते हुए बीजेपी अब मंडल के बाद जिलाध्यक्षों के चयन में भी तकनीक फ्रेंडली लीडरशिप को प्रमुखता देगी।


दिसंबर तक जिलाध्यक्ष का ऐलान संभव

बूथ समितियों के चुनाव के बाद मंडल अध्यक्षों का चुनाव के बाद जिला अध्यक्ष का चुनाव होगा। कोरिया में बीजेपी के 07 मंडल हैं। जिलाध्यक्ष के चुनाव होने के बाद केन्द्रीय नेतृत्व को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव कराने के लिए सूचना भेजी जाएगी। ऐसे में दिसंबर तक जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जायेगी।

कोरिया भाजपा जिलाध्यक्ष दो कार्यकाल पूरा हो चुका है। इसलिए जिलाध्यक्ष को तीसरा टर्म या रिपीट होना संभव नजर नही आ रहा है। यानी कोरिया जिले को नया जिलाध्यक्ष मिलना तय है। नया जिलाध्यक्ष का निर्णय सर्वसम्मति व निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी ।

बूथ समितियों को बनाया टेक्नीक फ्रेंडली

बीजेपी की बूथ समितियों के गठन में पहली बार वॉट्सऐप प्रमुख भी नियुक्त किए जा रहे हैं। ये वॉट्सऐप प्रमुख अपने बूथ के वोटर्स का वॉट्सऐप ग्रुप बनाकर उसमें भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं की जानकारी शेयर करने के अलावा पार्टी की स्थानीय गतिविधियों को भी शेयर किया जाएगा।

बूथ समितियों में 33 फिसद महिलाएं

बीजेपी की बूथ समिति में एक बूथ अध्यक्ष के साथ कुल 12 सदस्य बनाया जाना है। इनमें तीन महिलाओ को शामिल करान ही है। कोरिया जिले के 322 बूथ में गठित होने वाली बूथ समितियों में इस बार महिलाओं को बडी तादात में प्रशिनित्व मिलना तय है।

इस प्रकार होगा बूथ समितियो का ढांचा

बूथ अध्यक्ष
बूथ मंत्री
सदस्य-1 (बीएलए-2)
सदस्य-2 (लाभार्थी प्रमुख)
सदस्य- 3 (मन की बात प्रमुख)
सदस्य- 4 (वॉट्सऐप ग्रुप प्रमुख)

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours