भइयालाल राजवाडे ने कहा..पार्टी के लिए नये मापदंड स्थापित करें……कार्यकाल पूर्ण करने पर मंडल अध्यक्षो के कामो को बताया बेमिशाल

Estimated read time 0 min read

कार्यकाल पूर्ण करने पर मंडल अध्यक्षो के कामो को बताया बेमिशाल

बैकुंठपुर।

बैकुंठपुर विधायक व पूर्वमंत्री भइयालाल राजवाडे ने बैकुंठपुर विधानसभा के सभी पूर्व मंडल अध्यक्षो को बीते चुनावो में बेमिशाल काम करने के लिए उनको धन्यवाद देते हुए पार्टी में आगे उनके बडे पदो में जाने कामना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है। उन्होने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व भाजपा संगठन ने आप सभी को मंडल अध्यक्ष का दायित्व दिया था विपक्ष में रहते हुए आप लोगों ने उस चुनौती पूर्ण समय में अपने नेतृत्व का परिचय देते हुए पूरे कार्यकताओं को एकजुट करते हुए कांग्रेस सरकार से सड़क की लड़ाई लड़ी । उसी का परिणाम है जो आज भाजपा ने राज्य में एक बार फिर से बहुमत की सरकार बनाया है । निश्चित रूप से संगठन में आगे भी आप सभी को जिम्मेदारी मिलेगी बैकुंठपुर मंडल अध्यक्ष कुबेर साहू, चरचा मंडल अध्यक्ष अरुण जायसवाल, पटना मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल, सलका मंडल अध्यक्ष गोपाल राजवाडे, बचरापोड़ी मंडल अध्यक्ष प्यारे साहू, कुड़ेली मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र साहू , सोनहत मंडल अध्यक्ष ईश्वर राजवाड़े को सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले दिनो में आप सभी को जो भी जिम्मेदारी मिलती है। उसमें नये मापदंड स्थापित करें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours