9 किलोमीटर की गति से चल रही शीतलहर नेे जिले में एक बार फिर ढाया सितम……. विभाग ने किया अर्लट

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

बीते सप्ताह से दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के साथ ठंड कमजोर पडती नजर आ रही थी। वहीं पर गुरुवार से अचानक चली ठंडी हवाओं ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया। तापमान में मामूली वृद्धि के बावजूद सर्दी का असर अब भी बना हुआ है। गुरुवार को बैकुंठपुर में रात का न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह संकेत मिला कि रात की ठंड में 02 डिग्री की कमी आई है। हालांकि जिसका असर शुक्रवार को भी इसका असर यह रहा कि दोपहर में भी लोग स्वेटर, जैकेट और शाल पहने नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर छत्तीसगढ़ में सक्रिय शीतलहर के कारण धूप के बावजूद हवा में ठिठुरन बनी होने के कारण बाजारों, स्कूलों और कार्यालयों में लोगों की दिनचर्या पर इसका सीधा असर देखने को मिला। तापमान में इस तरह का उतार-चढ़ाव स्वास्थ्य के लिए संवेदनशील स्थिति पैदा कर सकता है। खासकर सुबह और दोपहर के बीच मौसम में तेजी से बदलाव से सर्दी, खांसी और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

आने वाले दिनों में राहत नहीं

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमोत्तर दिशा से आ रही सर्द हवाओं के कारण अगले दो से तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। आगामी सप्ताह में शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, जिसका असर उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड को और बढ़ा सकता है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours