BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News……… Develop BY ASHOK SINGH
ब्रांडेड कंपनियों की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बैकुन्ठपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि क्रोकोडाइल कंपनी की फ्रेंचाइजी के नाम पर ₹63000 की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी सौरभ चोपड़ा पिता कृष्ण गोपाल चोपड़ा उम्र 32 वर्ष जाति पंजाबी निवास गोविंद नगर थाना कोतवाली गोविंद नगर जिला कानपुर उत्तर प्रदेश एवं स्वतंत्र कुमार शुक्ला पिता अवध बिहारी शुक्ला उम्र 40 वर्ष निवासी सूर्य बिहार खेरवा कानपुर थाना नवाबगंज उत्तर प्रदेश को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।
इस दौरान आरोपियों ने कड़ी पूछताछ में अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है एवं आरोपियों का कहना है कि कानपुर से कपड़ा मार्केट से निकल कर छत्तीसगढ़ आए एवं मार्केटिंग वह बाजार घूमने के लिए इनोवा कार किराए पर ले उसी से बैकुंठपुर आए और रिजवी ऑप्टिकल एवं रेडीमेड कपड़े का शोरूम दिखाने पर दुकान में फ्रेंचाइजी देने गए क्रोकोडाइल की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर उसके मालिक को कपड़े का सैंपल दिखाएं तथा उसे बताया कि फ्रेंचाइजी के साथ कंपनी के लोगो लगा हुआ काउंटर मिलेगा । कंपनी आपको सेल्समैन उपलब्ध कराएगी । गूगल से फर्जी जीएसटी बिल निकालकर दिखाया कि यह हमारा जीएसटी है।
उनके मोबाइल में सेंड कर दिए तथा कंपनी का एक फर्जी कार्ड भी दिए । तब जमील अंसारी फ्रेंचाइजी लेने के लिए तैयार हो गए । इस दौरान 13000 नकद व ₹50000 गूगल पे के माध्यम से उन लोगों के खाते में ट्रांसफर कर दिया । इसके बाद दोनो किराए के वाहन से निकल गए अपना अपना मोबाइल बंद कर लिए । एवं पैसा को निकालकर लोग ₹20-20 हजार आपस में बांट लिए। बाकी पैसे गाड़ी किराया दिए और खाने-पीने में खर्च कर दिया । इस संपूर्ण कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी अष्वनी सिंह, भानु प्रताप सिंह साइबर सेल नवीन तिवारी अरविंद कौल आदि का योगदान रहा।
गौरतलब हो कि कोरिया जिला मुख्यालय में कपड़े की फ्रेंचाइज देने के नाम पर कपड़ा व्यवसायी से 63 हजार रुपए की ठगी की घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। वहीं उनके दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया, नंबर बंद बताने पर प्रार्थी को ठगी का शिकार होने का पता चला, जिसके बाद 9 अक्टूबर को सिटी कोतवाली में अज्ञात ठग के खिलाफ दर्ज कराया।
मामले में पुलिस ने बताया कि मेन रोड रामपुर निवासी जमीर अंसारी उम्र 54 वर्ष सेंट्रल बैंक चौक के पास कपड़े और चश्मे का व्यवसाय करता है। 20 अक्टूबर की शाम 5 बजे इनोवा कार में बैठकर बिलासपुर से कुछ लोग कपड़े के फ्रेंचाइजी व्यवसायी बनकर आए और अपना फ्रेंचाइजी बनाने के नाम पर 13 हजार रुपए नकद समेत 50 हजार रुपए ऑनलाइन खाता में ट्रांसफर करा आरोपी अपना मोबाइल नम्बर देकर चले गए, लेकिन कुछ दिन बाद आरोपियों के दिए नंबर 9935164330 व 8737031204 पर प्रार्थी ने कॉल किया, तो नम्बर बंद बताने लगा, कई बार कॉल करने पर जब स्विच ऑफ आ रहा था। प्रार्थी को तब पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी किया गया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों पर धारा 420 समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।
as

+ There are no comments
Add yours