भू माफियायों व नशाखोरी को हटाने का अभियान जारी रहेगा- आशा महेश साहू

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर

जनपद पंचायत बैकुंठपुर के क्षेत्र क्रमांक 11 जो की काफी हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही थी जिसमें प्रत्याशी रहे आशा महेश साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विपिन बिहारी जायसवाल को हराकर जनपद पंचायत सदस्य के रूप मे निर्वाचित हुई क्षेत्र क्रमांक 11 में वर्तमान उपाध्यक्ष समेत दो पूर्व जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष विपिन बिहारी जायसवाल व अनिल कुमार जायसवाल चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे जिसमें वर्तमान उपाध्यक्ष आशा महेश साहू ने जीत दर्ज कर दोनों पूर्व उपाध्यक्ष को परास्त किया सस

क्षेत्र में भू माफियायों व नशाखोरी को हटाने का अभियान जारी रहेगा

नवनिर्वाचित जनपद पंचायत की सदस्या आशा महेश साहू ने कहा कि छिंदीया क्षेत्र में भूमाफियाओं के आतंक व नशाखोरी के विरुद्ध पूर्व में जारी अभियान आगे भी जारी रहेगा पूर्व में इस अभियान के कारण मेरे परिवार के ऊपर झूठे मुकदमा दर्ज हो चूका है फिर भी क्षेत्र की जनता के लिए यह अभियान जारी रहेगा।

क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर

आशा महेश साहू ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास करना मेरी पहली प्राथमिकता है पूर्व में हुए विकास कार्यों से और ज्यादा विकास कार्य करना मेरा लक्ष्य है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours