तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा पूरे देष में 25 जनवरी 2021 को 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इलेक्ट्राॅनिक मतदाता फोटो पहचान पत्र ई-ईपिक लाॅंच किया गया है। विषेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 01 जनवरी 2021 के अनुसार जुडे़ नये मतदाताओं के लिए ई-ईपिक डाउनलोड की सुविधा प्रदाय की गई है। परन्तु बहुत कम संख्या में नवीन मतदातओं द्वारा अपना ई-ईपिक डाउनलोड़ किया गया है। इस संबंध में आयोग द्वारा 15 मार्च 2021 तक शत्-प्रतिषत नवीन पंजीकृत मतदाताओं द्वारा ई-ईपिक डाउनलोड़ सुनिष्चित किये जाने हेतु दिषा-निर्देष जारी कर आवष्यक कदम उठाने के लिए निर्देषित किया गया है।
बता दे कि इस कार्यक्रम के सफल निष्पादन के लिए प्रत्येक विधानसभा प्रेमनगर, प्रतापपुर, भटगांव में निर्धारित स्थलों, मतदान केन्द्रों पर व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ दो दिवसीय विषेष षिविर (षनिवार एवं रविवार), 6 एवं 7 मार्च को आयोजित किया गया हैं। साथ ही बी.एल.ओं. के माध्यम से नवीन पंजीकृत मतदाताओं को ई-ईपिक प्राप्त करने में सहयोग करने निर्देषित किया गया हैं।
as

+ There are no comments
Add yours