तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
वैश्विक कोरोना महामारी को नियंत्रित करने लगाए गए जिलाव्यापी लाकडाउन का इन दिनों कोरिया जिले के जिला मुख्यालय में प्रशासनिक आदेश व प्रोटोकाल की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिसको लेकर स्थानीय नगरवासियों में पंचायत प्रशासन के गैरजिम्मेदारी व लापरवाही को लेकर रोष व्याप्त है। जिसको लेकर प्रशासन के खिलाफ आम लोगों का गुस्सा सोसल मीडिया पर भी दिखाई पड़ रहा है।
दरअसल नगर पालिका बैकुन्ठपुर में जब से लाकडाउन लगा है तब से नियम कानून व आदेश की धज्जियां उड़ाकर कारोबार किया जा रहा है। लगातार बड़े बड़े किराना व अन्य दुकान चालू हो जाते हैं, जो पर्दे के पीछे से रोजाना बेखौफ होकर कारोबार कर रहे हैं। वही पर इस बार छूट मिलने के बाद से रविवार को पूर्ण लाकडाउन लगाने के बाद भ्ज्ञी पुराने बस स्टेंड सहित कुछ आटो पार्टस की दुकाने खोलकर कोरिया कलेक्टर के आदेषो को जिस प्रकार से ठेंगा दिखाया जा रहा है वही केवल कानूनका ही नही बल्कि समाज में उन लोगो की जख्मो पर नमक की तरह से जिन्होने इस महामारी में अपनो को खो दिया। ये दुकानदार अपने आपको भले ही क्यो न काननूू से अपने आपको उपर क्यो न समझते हो किन्तु षहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के प्रति जवाबदेह हंै । इन लोगो का समाज त्रासदी जाने के बाद समाज जरुर हिसाब करेगा।
दोहरी निति से बढ रहा महामारी
से दूसरी ओर जरा प्रषासन के कारनामे देखिये कि जब यहीं बैकुन्ठपुर में नगर का कोई छोटा दुकानदार अगर अपना दुकान खोलता है तो पुलिस एवं प्रषासन के तमाम आला और खाला अधिकारी-कर्मचारी तत्काल नियम कानून बताकर कार्रवाई इस विपद काल में 5 हजार तो कही 10 हजार की चालान काट रहे हैं।
लोगो में पनप रहा आक्रेाष
समाज में जब भी राजा और रंक को अलग अलग पलडे में रखा जाता है तब समाज में इसे लेकर गुस्सा पनपता है। इस संबंध में लोगों का कहना है एक ओर लगातार नियम कानून व प्रोटोकाल को ताक में रखकर कारोबार करने वालों पर प्रशासन मेहरबान रहता है, वहीं छोटे तबके वालों पर धावा बोलती है। जबकि नियमतः नगर क्षेत्र में लाकडाउन प्रभावी होने से उल्लंघन करने वालों पर निष्पक्ष रूप से सबके ऊपर बिना भेदभाव केबिना कार्रवाई की जाना चाहिए। जबकि वास्तव में नगर पंचायत क ेजिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी नगर में दोहरी नीति वाली कार्यशैली चलाकर शासन-प्रशासन के प्रति लोगों में आक्रोश पैदा कर रहा है। इन दिनों आलम यह है कि स्थानीय सब्जी बाजार में सैकड़ों की तादाद में लोग सब्जी लेने के लिए बगैर, मास्क व सैनिटाइजर के शारिरिक दूरी का पालन करते हुए लेन देन कर रहे हैं, जिसकी लगातार स्थानीय प्रशासन के प्रति गैरजिम्मेदारी व लापरवाही को लेकर चर्चे में है।
as

+ There are no comments
Add yours