रामानुज स्टेडियम से उडती धूल खिलाडियो की सेहत कर रहा खराब

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर ।

बैकुंठपुर के सबसे पुराने स्कूल रामनुज स्कूल का खेल परिसर अपनी बदहाली का दंश झेल रहा है। आज हालत यह हो गई है कि आये दिन सरकारी और प्राइवेट सहित शादी विवाह के आयोजनो ने आज खेल मैदान को तहस नहस कर दिया है। हालत यह है कि रामनुज स्कूल प्रबंधन अंर्तगत इस खेल मैदान को आज आमदनी का जरिया बना कर खेल मैदान को खेत बना कर रख दिया गया है। जिस सबंध में आज कोई जिम्मेदार कुछ भी बोलने को तैयार नही है। स्कूल प्रबंधन का कहना हे कि खेल मैदान हमारा है किन्तु हमारे पास अधिकार नही है। इसी कारण अब जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थिति मैदान को ठिक करने शहरवासी एकजुट हुए है। उन्होंने उसे लेकर कलेक्टर कोरिया को ज्ञापन सौंपा है। अपने ज्ञापन में युवाओ का कहना है कि रामानुज हायर सेकेंडरी विद्यालय (मिनी स्टेडीयम) बैकुंठपुर में ग्राउंड ऐसा है जहाँ पर खेलप्रेमी प्रतिदिन सुबह व शाम के समय अपने खेल की प्रतिभा को और भी सँवारने, अपने फिटनेश के लिए एवं समय-समय पर होने वाली भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए सुबह 05 बजे से और शाम 05 बजे तक अपना समय व्यतीत करते है। एकमात्र मिनी स्टेडीयम होने के कारण यहाँ समय-समय पर नाना प्रकार के शासकीय/अशासकीय आयोजन होते रहते है जिससे कि ग्राउंड की स्थिति खराब होती चली जा रही है।

स्ट्रीट लाईट जलाई जाये

यही कारण है कि बैकुंठपुर के मिनी स्टेडीयम शहर के युवाओ ने व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है। जिससे कि खेल प्रेमियों का उत्साह बना रहे। ग्राउंड में बड़ी-बडी स्ट्रीट लाईटें लगी हुई है लेकिन हम सब जब भी भोर में या शाम के समय अपने खेल के लिए ग्राउंड आते है तो लाईटें नहीं जलती है। इसलिए प्रतिदिन ग्राउंड की स्ट्रीट लाईट जलाये जाने की मांग की जा रही है।

स्टेडियम ग्राउंड समतल करने की मांग

स्टेडियम ग्राउंड ऊँचा नीचा होने के कारण खेल खेलने में कई प्रकार की परेशानियों होती है, ग्राउंड का समतलीकरण करवाने और ग्राउंड में घास लगया जाये। ग्राउंड में पेयजल की व्यवस्था नहीं है, जिसकी व्यवस्था की जाए। ग्राउंड का क्षेत्र ज्यादा बड़ा नहीं है, व ग्राउंड में ही स्टेज बन जाने के कारण ग्राउंड और भी छोटा हो गया है। पूर्व में ग्राउंड के दक्षिण की तरफ किनारे में बड़े से स्टेज का निर्माण हुआ था जिससे कि ग्राउंड में किसी भी तरफ खडे व्यक्ति को स्टेज आसानी से दिखाई भी पड़ता था और ग्राउंड का एरिया भी ग्राउंड के हिसाब से अच्छा था, ग्राउंड के स्टेज को किनारे किया जाए।

फुटबॉल गोल पोस्ट टूटा

शुरू से ग्राउंड में फुटबॉल खेल प्रतिदिन होते आ रहा है, किन्तु फुटबॉल के एक पोल हट जाने के कारण फुटबॉल प्रेमियों के मन में निराश है यहा पहले से भी गोल पोस्ट लगा हुआ था जो अब क्षति ग्रसत हो चुका है ।

नियमित साफ सफाई का अभाव

बताया जा रहा है कि ग्राउंड की साफ-सफाई व ग्राउंड में स्थित कुँआ जिसकी सफाई वर्षो से नहीं हुई है। कुएँ की सफाई ग्राउंड की सफाई एवं ग्राउंड में उपस्थित प्रसाधन की सुविधा भी व्यवस्थित नही है। किन्तु प्रशासनिक और समाजिक आयोजनो के कारण ग्राउंड संे घास गायब हो गये हैं और इन आयोजनो के कारण ग्राउंड की स्थिति खराब होती चली जा रही है। हाई स्कूल मिनी स्टेडीयम में कोई भी आयोजन ना हो उसके स्थान पर पुलिसलाईन ग्राउंड या फिर एस.ई.सी.एल. ग्राउंड में सभी आयोजन करने की अनुमति दी जाए ।

उडती धूल से खिलाडी परेशान

बीते वर्षो में हुए आयोजनो के कारण ग्राउंड है जो पूरी तरह से जर्जर कर दिया गया है इस समय शहर के लगभग 150 युवाओं अपना फिजिकल तैयारी कर रहें है और पूरी मैदान मे धूल उड़ता रहता है जिससे युवाओं के सेहत पर असर पड़ रहा है। धूल उडने का कारण मैदान से घास गायब होने को कहा जा रहा है।

वर्जन……

मैदान हमारा जरुर है किन्तु मैदान को आयोजनो के लिए देने की हमारी जिम्मेदारी नही है। बेहतर होगा कि आप प्रशासन से बात करें।

के. के. टोप्पो – प्रार्चाय रामानुज बैकुंठपुर

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours